जालंधर (वीरेंद्र सिंह विरदी ) – वार्ड नं 18 के काउंसलर और भाजपा युवा मोर्चा जालंधर के प्रधान श्री बलजीत सिंह प्रिंस की मेहनत और लोगों का उनके प्रति स्नेह की वजह से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरे वार्ड में एल ई डी लाइटें लगाई गई है।उनकी अपने वार्ड के लोगों के प्रति दिन रात सेवा का नतीजा है कि आज उनके वार्ड की पूरे शहर में अलग पहचान है।पूरे वार्ड की गलियां, रास्ते,सफाई व्यवस्था, सीवरेज का वो रोजाना अपने तौर पर निरिक्षण करते है। उनके द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अपने वार्ड को निखारने का जो कार्य किया जा रहा है वो क़ाबिले तारीफ है।उनका जन मानस के प्रति समर्पण ही उनकी अलग पहचान करवाता है।इस दौरान बलजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि उन्हें जो मान-सम्मान वार्ड नंबर-18 के वासियों की ओर से दिया गया है वह उसे कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से वार्ड को शहर का सबसे उत्तम वार्ड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अपने वार्ड के लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेहत विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने की अपील की। उन्होंने वार्ड वासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो वह उनके ध्यान में लाएं, जिसे पहल के आधार पर हल किया जाएगा ।उन्होंने अपनी इस मेहनत का श्रेय अपने वार्ड के लोगों को दिया है,जिनके सहयोग से उन्हें निरंतर अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।इसी कड़ी में वो लोगों से ज्यादा से ज्यादा मिलते है और वार्ड में और ज्यादा विकास हो इसके लिए सुझाव भी मांगते है।